इटावा । जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भरथना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट और छिनैती की घटनाओं में शामिल दो शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार 4/5 मई 2026 की रात घसारा तिराहा के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान पल्सर बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त विश्वनाथ उर्फ वीपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ऋतिक कुमार उर्फ डैनी निवासी औरैया तथा विश्वनाथ उर्फ वीपी निवासी इटावा के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने 27 अप्रैल को किराना व्यापारी से हुई छिनैती की घटना स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, 53,700 रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज









