Search
Close this search box.

विश्व पर्यावरण दिवस पर वाराणसी मंडल का विशेष अभियान, स्टेशनों पर चला प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान

वाराणसी। 23 मई 2026 भारतीय रेल के वाराणसी मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (Enhm) अभिषेक राय के नेतृत्व में 15 मई से 5 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को बनारस, वाराणसी सिटी, बलिया, गाजीपुर सिटी, आजमगढ़, प्रयागराज रामबाग, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, सीवान एवं छपरा स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की कार्यप्रणाली जांचने के लिए विशेष ड्राइव चलाई गई। यात्रियों को मशीनों के उपयोग और प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

स्टेशनों पर एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध के अनुपालन हेतु विक्रेताओं के स्टॉलों की निगरानी की गई। यात्रियों को नॉन-प्लास्टिक बोतलों के उपयोग के लिए वॉटर रिफिल पॉइंट्स का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पक्षियों के संरक्षण हेतु मिट्टी के बर्तन रखने और रेलवे परिसर में विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें