Search
Close this search box.

गाजीपुर में चला सघन चेकिंग अभियान, 170 वाहनों का चालान

गाजीपुर । जनपद में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा के पर्यवेक्षण में शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना था।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने, तीन सवारी बैठाने, ओवरस्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने, काली फिल्म लगे वाहनों और बिना वैध दस्तावेजों के सड़क पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कई संदिग्ध वाहनों की भी जांच की।

अभियान के दौरान गंभीर यातायात उल्लंघन पाए जाने पर 11 वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि करीब 170 वाहनों का चालान काटा गया। चालान के माध्यम से शमन शुल्क भी वसूला गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षा मानकों को अपनाने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें