Search
Close this search box.

बलिया में थाना समाधान दिवस आयोजित, 81 शिकायतों में 17 का मौके पर निस्तारण

बलिया। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया। सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के थानों पर मौजूद रहे, जबकि थाना प्रभारियों ने प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर शिकायतों की सुनवाई की।

समाधान दिवस के दौरान जनपद के विभिन्न थानों पर कुल 81 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर शीघ्र समाधान करना और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें