राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखनऊ मध्य से समाजवादी पार्टी के विधायक Ravidas Mehrotra के सरकारी आवास में चोरी की घटना ने राजनीतिक और पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। खास बात यह है कि चोरी का आरोप किसी बाहरी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि विधायक के सोशल मीडिया कार्यों को संभालने वाले उनके ही मैनेजर अरिहंत जैन पर लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि विधायक आवास से कुछ महत्वपूर्ण सामान और नकदी गायब होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। विधायक की तहरीर पर थाना हुसैनगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





