Search
Close this search box.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बलिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के पूर्णकालिक सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी के आदेशानुसार संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पैरालीगल वालंटियर्स राजीव कुमार शास्त्री एवं नमो नारायण यादव ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना और प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। वक्ताओं ने बताया कि बढ़ता प्रदूषण, प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन और जैव विविधता में कमी मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधि के छात्र-छात्राओं सहित अनेक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनसहभागिता बढ़ाना और हर व्यक्ति को हरित भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

संजय सिंह रिपोर्टर बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें