Search
Close this search box.

रोहनिया में एनसीसी का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू

रोहनिया । 89 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी, वाराणसी द्वारा एनसीसी ग्रुप मुख्यालय ‘ए’ के तत्वावधान में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-284) का शुभारंभ डालिम्स सनबीम स्कूल, रोहनिया में किया गया। यह शिविर 8 जून से 17 जून तक आयोजित होगा। शिविर में वाराणसी एवं गाजीपुर जनपद के 16 शैक्षणिक संस्थानों के कुल 475 कैडेट भाग ले रहे हैं। इसके संचालन में दो अधिकारी, चार एएनओ तथा 12 पीआई स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों से परिचित कराना है। प्रारंभिक संबोधन में कैंप कमांडेंट एवं कमान अधिकारी 89 यूपी वाहिनी एनसीसी वाराणसी ने कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के दौरान हथियार प्रशिक्षण, ड्रिल, मैप रीडिंग, एफसी एवं बीसी प्रशिक्षण के साथ वाद-विवाद, क्विज प्रतियोगिता, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन विभाग, मेडिकल अधिकारियों तथा एआरओ वाराणसी के विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं प्रदर्शन भी किए जाएंगे, जिससे कैडेटों को आपदा प्रबंधन, सुरक्षा और करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें