Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर जेएसके फाउंडेशन ने दी बधाई, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना

वाराणसी । जेएसके फाउंडेशन, जो “एक टीम, एक सोच, एक परिवार” के सिद्धांत पर कार्य करने वाली सामाजिक संस्था है, ने भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi को स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को विश्व मंच पर मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्था ने इसे 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बताया।

जेएसके परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें तथा राष्ट्र सेवा का उनका संकल्प निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

इस अवसर पर संस्था के संजीव अग्रवाल, अरविंद जैन, राजीव अग्रवाल सिल्को, प्रदीप मेहरोत्रा, राकेश अग्रवाल, अभिषेक भट्टाचार्य, आकांक्षा मिश्रा, बृजेश लॉर्ड, पूजा गुप्ता, रिचा दुबे, डॉ. अजीत सहगल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Comment

और पढ़ें