Search
Close this search box.

न्याय न मिलने से आक्रोशित पत्रकार ने पुलिस के सामने आत्मदाह की दी चेतावनी, खनन माफिया पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप

उत्तर प्रदेश। मेरठ के स्थानीय पत्रकार कुलदीप भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस अधिकारियों के सामने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह की चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं। पत्रकार का आरोप है कि क्षेत्र के खनन माफिया ने उन्हें करीब चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा, उनके साथ बेरहमी से मारपीट की तथा जान से मारने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और न ही मुकदमा दर्ज किया गया।

वीडियो में कुलदीप भारद्वाज अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए न्याय की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन पर निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें