Search
Close this search box.

बड़े मंगल पर भक्ति और सेवा का संगम, विभिन्न भंडारों में शामिल हुए रौशन सिंह ‘चंदन’

लखनऊ । राजधानी में सातवें बड़े मंगलवार के अवसर पर श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्याम नगर निवासी ब्रम्हदेव शर्मा, रसूलपुर निवासी शेषनाथ पाल, इंदिरा नगर निवासी पियूष गर्ग तथा बजरंग चौराहा निवासी रमेश यादव सहित अनेक भक्तों द्वारा आयोजित भंडारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर उमा ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन रौशन सिंह ‘चंदन’ विभिन्न भंडारा स्थलों पर पहुंचे। उन्होंने आयोजकों को बड़े मंगल की शुभकामनाएं दीं तथा प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्यों में सहभागिता निभाई। रौशन सिंह ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर धार्मिक एवं सामाजिक सेवा का संदेश दिया।

कई आयोजन स्थलों पर उनके सुपुत्र अखंड प्रताप सिंह एवं धर्मपत्नी श्रीमती बीणा सिंह भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भक्तों के बीच प्रसाद वितरण कर सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया। भंडारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में श्रीमती बीणा शुक्ला, कुमारी आस्था मौर्या, अनुज मौर्या, बबुना शर्मा, अंश शर्मा, अमन मौर्या तथा नैतिक मौर्या सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बड़े मंगल के पावन अवसर पर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर समाज में एकता, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें