Search
Close this search box.

खड़ी बस से टकराई बाइक, दंपति की दर्दनाक मौत

बलिया । रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक निजी बस के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पैकौली पातेपुर गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र श्याम नारायण अपनी पत्नी मुन्नी देवी का इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। वे रसड़ा के प्रधानपुर मार्ग से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे खड़ी बस से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई।

हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गईदंपति की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एक-दूसरे से लिपटे पड़े दंपति को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें