Search
Close this search box.

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 9 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

सिरसा । पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने 10 बाइक चोरी की वारदातें कबूल की हैं।

डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सुखचैन उर्फ चैन्नी और संदीप उर्फ सिपी, दोनों निवासी फतेहपुर, थाना संगरिया (हनुमानगढ़, राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई मेला ग्राउंड निवासी गुनी राम की शिकायत के आधार पर की गई थी, जिनकी मोटरसाइकिल नेहरू पार्क के पास से चोरी हो गई थी।

तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। मुख्य आरोपी सुखचैन की निशानदेही पर 9 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं। उसने सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद और हनुमानगढ़ क्षेत्र से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस अब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और शेष चोरीशुदा मोटरसाइकिलों की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें