बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां देश की सुरक्षा में तैनात एक सीआरपीएफ (CRPF) जवान ने यूपी पुलिस के एक सिपाही पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ जवान देव ने 14 मई 2026 को जाह्नवी नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ ही दिनों बाद वह अपनी ड्यूटी पर लौट गए। पीड़ित जवान का आरोप है कि उनकी गैर-मौजूदगी में यूपी पुलिस का सिपाही शनि स्विफ्ट कार से उनके घर पहुंचा और उनकी पत्नी को अपने साथ ले गया। घटना से आहत जवान अपनी सास के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।









