बलिया । जनपद के पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मनियर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में की गई।
थाना मनियर के उपनिरीक्षक वंशराज सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए न्यायालय एएसजे स्पेशल/ईसी एक्ट, बलिया द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू से संबंधित वारंटी अभियुक्त संजय प्रसाद (35) पुत्र जोखन प्रसाद, निवासी गुदरी बाजार, मनियर, थाना मनियर, जनपद बलिया को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना एपीटी, जनपद बलिया में धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत सेशन ट्रायल संख्या 765/2023 चल रहा था।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त को करीब 13:45 बजे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वंशराज सिंह तथा रिजर्व आरक्षी विशाल चौधरी शामिल रहे।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।









