गाजीपुर। जनपद के जखनिया क्षेत्र में भूड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने लूट और छिनैती की घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सोमवार तड़के मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से अलीपुर मदरा निवासी मोनू और एक नाबालिग को पकड़ा।
उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और छिनैती के 15 हजार रुपये बरामद हुए। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि 10 जून को कुड़िला पुलिया के पास जाही गांव निवासी आर्यन से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था।
सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में दोनों ने नंदगंज क्षेत्र में भी छिनैती की घटना स्वीकार की। पुलिस ने मोनू को जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।









