Search
Close this search box.

गुरु पूर्णिमा पर ‘नमन’ कार्यक्रम में गूंजा गुरु-शिष्य परंपरा का संदेश

चन्दौली। /डीडीयू नगर भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व और गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित गुरु पूर्णिमा के अवसर पर द गुरुकुलम स्कूल के संस्कारम हॉल में ‘नमन’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका मुखर्जी एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं मंगलाचरण प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

विद्यालय के कोयर दल ने ‘स्वरांजलि’ के माध्यम से गुरु की महिमा का भावपूर्ण संगीतमय प्रस्तुतिकरण किया। वहीं विद्यार्थियों की आकर्षक ‘नृत्यांजलि’ ने उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों को भावविभोर कर दिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि गुरु जीवन को सही दिशा देने वाले प्रथम पथप्रदर्शक होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में उप-प्रधानाचार्या ने सभी शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। आयोजन ने विद्यार्थियों में भारतीय सांस्कृतिक विरासत, नैतिक मूल्यों और गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें