Search
Close this search box.

मऊ जंक्शन पर गूंजी देशभक्ति, RPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

मऊ। 14 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेल पुलिस (GRP) के जवानों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में RPF प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह और GRP थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में जवान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा स्टेशन के प्लेटफॉर्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय तथा विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी। इस दौरान देशभक्ति के नारों से स्टेशन परिसर गूंज उठा। जवानों ने यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की अनुभूति कराना है। उन्होंने सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की। यात्रा में RPF एवं GRP के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें