Search
Close this search box.

दुल्लहपुर क्षेत्र के सभी विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर । दुल्लहपुर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दुल्लहपुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति और उल्लास से सराबोर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कम्पोजिट विद्यालय परसौली में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय देंवा, प्राथमिक विद्यालय देंवा, प्राथमिक विद्यालय दुल्लहपुर, मां पार्वती चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल देंवा तथा लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल जफरपुर डिहीया प्राथमिक विद्यालय भगीरथ पुर सहित क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं।

कहीं बच्चों ने तिरंगे के सम्मान में गीत प्रस्तुत किए तो कहीं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशप्रेम का संदेश दिया।शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्र की एकता, अखंडता और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

पूरे क्षेत्र में विद्यालयों में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा। कम्पोजिट विद्यालय परसौली में ग्राम प्रधान रामजीयावन यादव जी के हाथों ध्वजारोहण करवाया गया मुख्य रूप से कार्यक्रम में, परमानन्द चौहान प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिवचंद चौहान प्रधानाध्यापक, राजेश भारती,दयाशंकर विश्वकर्मा, अमरजीत कुशवाहा, अच्छेलाल यादव, कमलेश राम आदि सहायक अध्यापक अन्नू चौहान ,किरन चौहान, हेमंत सिंह, अनुदेशक तथा सुमन मौर्या शिक्षामित्र आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की संचालनकर्ता हंसनाथ राम विजय अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामजीयावन यादव ने किया।

रिपोर्टिंग दुल्लहपुर चन्दन पांडेय।

Leave a Comment

और पढ़ें