Search
Close this search box.

दुद्धी में सड़क पार कर रहे 14 फिट के अजगर को वन विभाग ने किया रेस्क्यू, सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दुद्धी/सोनभद्र: स्थानीय नगर के कब्रिस्तान के पास एक बड़ा सा सांप जिसकी लम्बाई लगभग 14 फिट रहा, जब एन एच 39 हाइवे सड़क पार कर रहा था। उसी बीच एक बाइक सवार युवक डर कर पहले ही अपनी गाड़ी रोक दिया। उसी बीच देखने वाले लोगों का हुजूम इक्कठा हो गया। इतने में सांप अपने को घिरा देख झाड़ियों में चला गया।

वन विभाग के दुद्धी रेंजर गर्जन राम की अध्यक्षता में जंगल विभाग की टीम आकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दुद्धी की कब्रिस्तान से काफी मुसक्त के बाद पिपरी से सांप पकड़ने वाले नीतीश कुमार स्पोर्ट सहयोगी को बुलाकर कब्र के अंदर से सांप पकड़ने में वन विभाग की टीम कामयाब रही। अजगर को पकड़ कर हाथी नाला के जंगल रजखड़ घाटी के आगे सही सलामत छोड़ दिया गया। रेंजर गर्जन राम ने बताया कि ऐसे प्रजाति के सांप बहुत ही खतरनाक होते हैं। सांप अजगर प्रजाति का था जिसकी लम्बाई लगभग 14 फिट था।

रेस्क्यू ऑपरेशन टीम में वन दरोगा शैलेंद्र कुमार, माधो राम, वनरक्षक सुरेंद्र कुमार, वन कर्मी अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, राम उग्र रहे। वही देखने वालों का हुजूम सैकड़ो की संख्या में मोबाईल से वीडियों बनाकर सेल्फी लेते रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें