Search
Close this search box.

वाराणसी जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटका ताला; सेवाएं ठप, छुट्टी पर गए डॉक्टर, रोजाना लौट रहे 50 मरीज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में पिछले पांच दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवाएं बाधित हैं। अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटकने से रोजाना करीब 50 मरीज बिना जांच के लौट रहे हैं। कारण, अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर शादी के कारण छुट्टी पर हैं।

अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि संबंधित डॉक्टर पिछले सप्ताह से अवकाश पर हैं, और बुधवार तक लौटने की संभावना है। इस दौरान, न तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई और न ही मरीजों को कोई जानकारी दी गई। सोमवार को भी शहरी और ग्रामीण इलाकों से आए मरीज बिना जांच के लौट गए।

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1200 से अधिक मरीज आते हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में लोग अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आते हैं। लेकिन यहां रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं है। अस्पताल के एक अन्य डॉक्टर को अल्ट्रासाउंड प्रशिक्षण दिया गया था, पर उनकी अनुपलब्धता ने स्थिति और गंभीर बना दी है। डॉक्टर के अवकाश पर जाने से जांच प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई है।

सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि डॉक्टर के छुट्टी पर होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि बुधवार से अल्ट्रासाउंड सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें