Search
Close this search box.

राजातालाब में सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में व्यापारी और सर्राफा व्यापारियों के साथ पीस कमेटी की बैठक संपन्न

वाराणसी: सहायक पुलिस आयुक्त अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में थाना राजातालाब क्षेत्र के व्यापारी और सर्राफा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक का आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना था।

बैठक में सर्दी और कोहरे के मौसम के चलते बढ़ती चोरी की घटनाओं के संदर्भ में सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान सुझाव दिए गए कि दुकानों पर चौकीदार नियुक्त किए जाएं, जो गश्त करते हुए सीटी बजाकर सुरक्षा सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही, बैठक में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए राजातालाब में रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या के समाधान पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने अतिक्रमण हटाने और ऑटो के कारण लगने वाले जाम के निवारण के लिए पुलिस बल की तैनाती की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस बैठक में प्र. नि. राजातालाब, अजीत कुमार वर्मा व अन्य पुलिस अधिकारी, व्यापारी तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

राजातालाब क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें