चन्दौली । में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए संयुक्त टास्क फोर्स की कार्रवाई तेज कर दी है। बीते चार दिनों में कुल 28 ट्रकों को बंद किया गया, जबकि बीती रात 13 ट्रकों पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 3 ट्रक ओवरलोड पाए गए, वहीं कई वाहनों पर अवैध खनन सामग्री ढोने और सेल टैैक्स चोरी के आरोप मिले। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब 2.5 लाख रुपये प्रशमन शुल्क भी वसूला है।
इसके अलावा सड़क किनारे खड़े 60 ट्रकों का चालान किया गया है और संबंधित वाहनों के परमिट व ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध खनन, रॉन्ग साइड चलने वाले और बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। प्रशासन की इस सख्ती से ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।






