Search
Close this search box.

स्व हरिश्चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि पर मनाया गया “प्रेरणा दिवस,,

बलिया । गुरुद्वारा रोड स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, बलिया द्वारा सोमवार 26 मई को स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर “प्रेरणा दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और समाजसेवा को याद किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी, जिला अध्यक्ष प्रयाग चौहान, युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र पटेल, जिला मीडिया प्रभारी प्रीतम गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल रजनीकांत सिंह, जिला अध्यक्ष मंजय सिंह, व्यापारी नेता राहुल कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आकाश पटेल, जिला महामंत्री विनोद वर्मा, नगर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, युवा नगर उपाध्यक्ष काशीनाथ वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी लोगों ने स्व. हरिश्चंद्र अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने “प्रेरणा दिवस” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. अग्रवाल का जीवन समाज और व्यापारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें