Search
Close this search box.

वाराणसी: विकास खंड आराजी लाइन में ग्राम प्रधान कविता देवी के नेतृत्व में पंचायत भवन का निर्माण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: विकास खंड आराजी लाइन की ग्रामसभा चित्तापुर में ग्राम प्रधानकविता देवी के नेतृत्व में पंचायत भवन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। पंचायत भवन को आधुनिक और आलोकित रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसमें बड़े-बड़े कमरे और मीटिंग हॉल का निर्माण भी शामिल है।

गांव के विकास के लिए सड़कें, खड़प्पा नाली, नाला और सीवर पाइपलाइन का निर्माण भी तेजी से हो रहा है। इसके साथ ही गांववासियों के लिए साफ और स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के गरीब और किसान वर्ग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही किसान सम्मान निधि का भी सीधा लाभ मिल रहा है। इसके अलावा, ग्रामवासियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे गांव का समग्र विकास और विस्तार हो रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें