Search
Close this search box.

साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को मिली राहत, बांसडीह पुलिस ने 13,120 रुपये कराए वापस

बलिया । जनपद के थाना बांसडीह पुलिस ने साइबर ठगी की शिकार एक महिला को बड़ी राहत प्रदान करते हुए ठगी गई धनराशि में से 13,120 रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दिए। यह कार्रवाई मनी रिस्टोरेशन पोर्टल तथा धारा 106(3) बीएनएसएस के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते से 8 अगस्त 2025 को अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी कर कुल 13,700 रुपये निकाल लिए गए थे। घटना के बाद पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा थाना बांसडीह में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान फ्रॉड की धनराशि को होल्ड कराया गया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर मनी रिस्टोरेशन पोर्टल के माध्यम से 13,120 रुपये पीड़िता के खाते में वापस करा दिए गए।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने बलिया पुलिस एवं थाना बांसडीह पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक अनूप कुमार तथा साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कांस्टेबल ग्रेड-ए उपेंद्र मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें