Search
Close this search box.

कासिमाबाद तहसील परिसर में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

गाजीपुर । यूनाइटेड मीडिया पत्रकार संघ ने कासिमाबाद तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कासिमाबाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तहसील परिसर के मुख्य द्वार, कार्यालयों, अभिलेखागार, जनसुनवाई कक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई।

पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में फरियादी, अधिवक्ता, कर्मचारी एवं आमजन आते हैं। ऐसे में सुरक्षा, पारदर्शिता तथा किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए आधुनिक सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था आवश्यक है।

संघ ने बताया कि उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगने से परिसर की निगरानी बेहतर होगी, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा तथा विवाद या अन्य घटनाओं की स्थिति में साक्ष्य उपलब्ध हो सकेंगे।उपजिलाधिकारी ने पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर यूनाइटेड मीडिया पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें