Search
Close this search box.

गाजीपुर: दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के नए जिला अध्यक्ष अमित उपाध्याय, अमरेंद्र प्रताप सिंह बने महामंत्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के गाजीपुर इकाई के चुनाव में अमित उपाध्याय को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया है, जबकि अमरेंद्र प्रताप सिंह को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ के नए पदाधिकारियों के चयन से पत्रकार समुदाय में खुशी की लहर है।

अध्यक्ष पद के लिए अमित उपाध्याय और प्रियतोश साहू ने नामांकन किया था। लेकिन संगठन की एकता और भाईचारे को प्राथमिकता देते हुए प्रियतोश साहू ने अपने नामांकन को वापस लेकर अमित उपाध्याय को समर्थन दे दिया, जिससे वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इससे पहले यह पद वीर बहादुर मौर्य के पास था।

अमित उपाध्याय मूल रूप से थाना करंडा क्षेत्र के ग्राम लीलापुर के निवासी हैं। वे एक कर्मठ, ईमानदार और जनपद में सक्रिय पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं। पत्रकारों ने उनके नेतृत्व में संघ को और अधिक मजबूत और प्रभावी होने की उम्मीद जताई है।

अन्य पदों पर हुए बदलाव के अनुसार –

  • पुनीत त्रिपाठी को जय प्रकाश चंद्रा के स्थान पर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • राघव शर्मा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनाव का आयोजन संघ के संरक्षक राजेश चौबे के निवास स्थान पर किया गया था। चुनाव की प्रक्रिया आर.पी. शर्मा की निगरानी में और प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पांडे के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एन. शर्मा ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव रजत श्रीवास्तव, रामप्रवेश शर्मा, मंगल पांडे, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, विजय वीर विक्रम, राम अवध भारद्वाज, अनिल सिंह, हसन इकबाल, आलोक कुमार चौबे, रजनीकांत पांडे, रतन श्रीवास्तव, प्रियतोश साहू सहित कई पत्रकारगण उपस्थित रहे और नवनियुक्त अध्यक्ष एवं टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें