वाराणसी । लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी महानगर के स्वतंत्र वीर सावरकर मंडल द्वारा तेलियाना फाटक स्थित ओवरब्रिज के समीप नि:शुल्क शुद्ध पेयजल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम “सेवा ही संगठन” की भावना के तहत आयोजित किया गया, जिसमें राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया।

प्याऊ का उद्घाटन हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल प्रभारी एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण सदस्य अम्बरीश सिंह ‘भोला’ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। संगठन समाजसेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी जनहित से जुड़े कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।

मंडल के मीडिया प्रभारी किशन मौर्य ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि प्याऊ के माध्यम से राहगीरों और जरूरतमंदों को आसानी से ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, नीतीश सिंह, ओमप्रकाश, मंडल संयोजक मिंटू गुप्ता, अनिकेत वर्मा, अनीश मौर्य, शुभम, अंशु, विकास, तरुण, रवि और राकेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







