Search
Close this search box.

मिशन मधुबन के तहत छात्रों ने संभाला स्वच्छता का मोर्चा, BHU प्रशासन की उदासीनता पर उठे सवाल

वाराणसी। 24 मई Students For Development द्वारा चलाए जा रहे “मिशन मधुबन” एवं “Sunday for BHU” अभियान के अंतर्गत शनिवार को मधुबन स्थित पोखरे में विशेष स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ता स्वयं पोखरे में उतरकर कचरा, प्लास्टिक एवं गंदगी हटाते नजर आए। साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी साफ-सफाई कर विद्यार्थियों को जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छ परिसर के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में शामिल छात्रों ने कहा कि पिछले एक महीने से वे लगातार मधुबन के संरक्षण के लिए श्रमदान कर रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है।

SFD इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि मिशन मधुबन का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि मधुबन को उसकी पुरानी गरिमा और सुंदरता लौटाना है। उन्होंने कहा कि मधुबन BHU की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है, जिसका संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है।

वहीं SFD संयोजक मोहित राज गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा स्वयं पोखरे में उतरकर सफाई करने का उद्देश्य समाज में जिम्मेदारी और जनभागीदारी का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में नियमित स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

अभियान के दौरान सार्वजनिक सुविधाओं और वॉशरूम की स्थिति सुधारने की मांग भी उठाई गई।

Leave a Comment

और पढ़ें