वाराणसी। 24 मई 2026 पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जय श्री कृष्णा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ। JSK IBF CEO सिनेटर श्री कृष्ण मोहन अग्रवाल, श्रीमती रितु अग्रवाल तथा परिवारजनों माताजी रेणु अग्रवाल, भाई मदन मोहन एवं श्रीमती ममता अग्रवाल के सौजन्य से आयोजित यह कथा 24 से 31 मई तक प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक संपन्न होगी। कथा का वाचन पूज्य श्री संजय शास्त्री जी महाराज अपने श्रीमुख से कर रहे हैं।

कथा आरंभ से पूर्व निकाली गई दिव्य कलश शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। ढोल, शहनाई और राधा-कृष्ण स्वरूपों की मनोहारी झांकियों के साथ लगभग 300 श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं के जयघोष से वातावरण वृंदावनमय हो उठा।
शोभायात्रा की व्यवस्था में अमरेश सिंह, महेश चौधरी, हेमा नितेश सिंह, रुपेश माहेश्वरी, कंचन भट्टचार्य और संगीना अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने धर्मप्रेमियों से प्रतिदिन सपरिवार कथा श्रवण हेतु पहुंचने का आग्रह किया है।







