Search
Close this search box.

अयोध्या में मुस्लिम महिला ने किए रामलला के दर्शन, पुलिस सुरक्षा में बुर्का पहनकर पहुंची मंदिर, राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा भी संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अयोध्या में बृहस्पतिवार को एक मुस्लिम महिला ने रामलला के दर्शन किए। महिला बुर्का पहनकर मंदिर पहुंची। पुलिस ने महिला की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की। महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें मीडिया से बचाते हुए रामलला के दरबार तक पहुंचाया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने जब बुर्का पहनी महिला को देखा तो वे आश्चर्यचकित रह गए।

इसी दिन अयोध्या में राम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इस दौरान राम दरबार समेत आठ मंदिरों के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस समारोह को राम मंदिर का दूसरा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पहला प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को हुआ था, जिसकी पूरे विश्व में चर्चा हुई थी।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें