Search
Close this search box.

झारखंड: 1 करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन ढेर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

झारखंड: हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन को ढेर कर दिया। सहदेव सोरेन लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की सूची में टॉप पर शामिल था।

इस एनकाउंटर में सहदेव सोरेन के साथ दो अन्य नक्सली भी मारे गए हैं। इनमें 25 लाख का इनामी नक्सली रघुनाथ और 10 लाख का इनामी बीरसेन गंझू शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने मौके से AK-47 समेत कई आधुनिक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को इलाके में नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीनों नक्सलियों को ढेर कर दिया।

एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और नक्सली भाग न पाए। अधिकारियों ने इसे नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता बताया है।

सहदेव सोरेन पर कई गंभीर वारदातों, सुरक्षाबलों पर हमले और आम नागरिकों की हत्या जैसे मामले दर्ज थे। उसकी मौत से झारखंड में नक्सली संगठन को करारा झटका लगा है।

Leave a Comment

और पढ़ें