Search
Close this search box.

श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर निकली कलश यात्रा, भक्तिभाव में डूबा दुद्धी

दुद्धी/सोनभद्र: श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर बुधवार को शिवाजी तालाब से 101 कलश यात्रा विधि विधान के पुजार्चन उपरांत कलश में जल भरा गया। पीले वस्त्र में महिलाओ एवं छोटे –छोटे बच्चों के साथ निकली। कलश यात्रा कस्बे में भ्रमण करते हुए संकट मोचन मंदिर तक पहुंची और वहां से श्री रामलीला मंच स्थापना की गई।


कलश यात्रा में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक कई राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित संतो के बीच धर्म रक्षक की उपाधि से ख्याति प्राप्त बाल व्यास मानस जी महाराज साथ में चलते रहे इस दौरान दुद्धी भक्तिभाव के वातावरण में डूबा रहा।

कलश यात्रा में मुख्य यजमान की भूमिका आयोजक समिति के अध्यक्ष निरंजन जायसवाल एवं संदीप तिवारी ने स्वपत्नी ने निभाई। यात्रा के दौरान बृजेश कुमार, भोला अग्रहरि,कृष्ण कुमार, बृजेश कुमार,राकेश गुप्ता, ओमकार अग्रहरि,सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भागवत कथा का श्रवण गुरुवार को सायं 7 बजे से आयोजित की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें