Search
Close this search box.

वाराणसी: लेडी सिंघम नीतू काद्दयान की सक्रियता से अपहृता बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

वाराणसी में गोमती जोन की डीसीपी के रूप में तैनात तेजतर्रार “लेडी सिंघम” नीतू काद्दयान के नेतृत्व में बड़ागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत कार्रवाई करते हुए 11 मई से लापता 17 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि आरोपी अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 मई को पीड़ित पिता ने बड़ागांव थाने में सूचना दी थी कि उनकी पुत्री विद्यालय से मार्कशीट लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। डीसीपी नीतू काद्दयान के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस टीम लगातार सक्रिय रही। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वासुदेवपुर निवासी आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं बरामद किशोरी को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें