वाराणसी के थाना सिगरा क्षेत्र में स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की एक छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दो अन्य छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता वैष्णवी, निवासी औरंगाबाद, सिगरा, वाराणसी ने थाना सिगरा में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपित छात्राओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352 और 351(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सिगरा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।








