Search
Close this search box.

वाराणसी में शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 5 मई को शुरू किए गए “शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े मानदेय वितरण कार्यक्रम” के तहत वाराणसी में भी भव्य आयोजन किया गया। चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षामित्र शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा किए जा रहे शैक्षिक नवाचारों और रचनात्मक कार्यों की प्रदर्शनी की सराहना की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने शिक्षामित्रों की भूमिका को शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शिक्षामित्रों के योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें सरकार की योजनाओं और नई पहल से अवगत कराया।

समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल, जिला अध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिलाधिकारी वाराणसी एस. राजलिंगम तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्रों ने भाग लिया और सरकार द्वारा बढ़ाए गए मानदेय को लेकर खुशी जताई।

Leave a Comment

और पढ़ें