वाराणसी: चंदौली प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्लब के प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने इस अवसर पर पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “हम हमेशा मीडियाकर्मियों के साथ हैं। पत्रकारों की सुरक्षा और उनकी जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और हम उनके सहयोग को महत्वपूर्ण मानते हैं।”
इससे पूर्व चंदौली प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त एस. राजलिंगम से भी शिष्टाचार भेंट की। मंडलायुक्त ने पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि “मीडिया से जुड़े लोगों की जो भी समस्याएं होंगी, उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रशासन पत्रकारों के साथ हमेशा संवाद बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”
शिष्टाचार भेंट करने वाले पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से डॉ. अनिल यादव (प्रदेश अध्यक्ष), हरिशंकर सिंह ‘मुन्ना’ (जिलाध्यक्ष), चंचल सिंह (जिला महामंत्री), राम अवतार तिवारी (संस्थापक अध्यक्ष), सूरज सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र कुमार गुप्त, नेहा द्विवेदी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। इस मुलाकात को पत्रकारिता और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद और सहयोग का प्रतीक माना जा रहा है।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।