Search
Close this search box.

बलिया: गायत्री माता की प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव पर 108 कुंडीय महायज्ञ व भव्य कलश यात्रा का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया: गायत्री माता की प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव के अवसर पर 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कारों का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर गायत्री माता के भक्तों द्वारा 108 कुंडीय कलश यात्रा निकाली गई, जो बलिया शहर के प्रमुख मार्गों एवं मंदिरों से होकर गुजरी।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुए। भक्तगण भजन-कीर्तन करते हुए, जयघोष लगाते हुए पूरे श्रद्धा भाव से यात्रा में सम्मिलित रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा कलश लेकर चल रही महिलाओं व पुरुषों पर फूलों की वर्षा की गई और गायत्री माता की जय-जयकार गूंजती रही।

कलश यात्रा का समापन बाबा भृगुनाथ जी के मंदिर पर हुआ, जहां सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती की और इसके बाद आगामी धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। वहीं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे तथा पुलिस बल तैनात रहा।

रिपोर्ट- विनोद कुमार सोनी

Leave a Comment

और पढ़ें