Search
Close this search box.

सिद्धार्थनगर: 24 घंटे में हत्या का खुलासा, 1 अभियुक्त गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी अभिरक्षा में

सिद्धार्थनगर। जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या की घटना का पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौर्यान (IPS) के पर्यवेक्षण में की गई।

थाना प्रभारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 मई 2026 को मोहाना पुल के पास स्थित अमरूद के बाग से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वजीर अहमद पुत्र जलाल मोहम्मद निवासी मधुबनी टोला जिगनिहवा, थाना मोहाना के रूप में हुई है। वहीं, तीन अन्य बाल अपचारियों को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का टेढ़ा डंडा (आलाकत्ल) भी बरामद किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें