Search
Close this search box.

सोनभद्र: दामाद ने ममेरे ससुर की पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र: थाना कोतवाली दुद्धी क्षेत्र के मलदेवा गांव में हुए हत्या कांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। दामाद द्वारा ममेरे ससुर की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, तारा देवी पत्नी स्व. उमेश एखरी निवासी ग्राम मलदेवा ने थाना दुद्धी में तहरीर दी कि उनके पति उमेश एखरी (52 वर्ष) दिनांक 23 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 11:45 बजे रामलीला मैदान बिरहा कार्यक्रम देखने जा रहे थे। रास्ते में उनकी चचेरी बहन का दामाद दारा सिंह पुत्र मुन्ना निवासी बेलछ, थाना चोपन से किसी बात पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दारा सिंह ने उमेश की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी।

गंभीर रूप से घायल उमेश को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:30 बजे आरोपी दारा सिंह को महादेव मंदिर बहुधा बाजार से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 269/2025 धारा 115(2), 105 भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार अभियुक्त
दारा सिंह पुत्र मुन्ना निवासी बेलछ (सलखन), थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 30 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  1. उपनिरीक्षक शंकर यादव
  2. उपनिरीक्षक राम जी यादव
  3. हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह
  4. हेड कांस्टेबल विनय चंद्र भारती
  5. हेड कांस्टेबल लक्ष्मण शंकर यादव

थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है और पूरे मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें