Search
Close this search box.

वाराणसी बना देश का नंबर-1 टूरिज़्म डेस्टिनेशन, गोवा-शिमला को छोड़ा पीछे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: भारत में हर राज्य की अपनी संस्कृति, पहचान और आकर्षण है, लेकिन इन दिनों वाराणसी (काशी) का जादू देश-विदेश के सैलानियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी ने पर्यटन के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में 11 करोड़ से अधिक पर्यटक काशी पहुंचे, जो 2023 की तुलना में 18.7% की बड़ी बढ़ोतरी है।
विदेशी पर्यटकों की संख्या में तो 120 गुना उछाल देखा गया। जहां 2021 में सिर्फ 2,566 विदेशी सैलानी पहुंचे थे, वहीं 2024 में यह आंकड़ा 3.09 लाख तक पहुंच गया।
घरेलू पर्यटक भी बड़ी संख्या में काशी पहुंचे — 2021 के 30.7 लाख से बढ़कर 2024 में 10.97 करोड़, और 2025 के पहले 6 महीनों में ही 12.96 करोड़ से अधिक पर्यटक वाराणसी आ चुके हैं।

इन अभूतपूर्व आंकड़ों के साथ वाराणसी ने गोवा और शिमला जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों को पीछे छोड़ दिया है और अब भारत के शीर्ष पर्यटन स्थलों की सूची में शुमार हो चुका है।

विशेषज्ञों का कहना है कि काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान, साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, गंगा तटों का कायाकल्प और विश्वस्तरीय सुविधाओं ने इसे दुनिया भर के यात्रियों के लिए एक आकर्षक डेस्टिनेशन बना दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें