बुलन्दशहर । सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव गेसूपुर में समाजवादी मजदूर सभा की ओर से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी चंद्रपाल सिंह ने दावा किया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और जनता अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में किसानों, मजदूरों और गरीबों के हित में कई योजनाएं संचालित की गई थीं।
बैठक में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार किसान, मजदूर और गरीब विरोधी है। उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए मांग की कि मंदिर की व्यवस्था संत समाज को सौंपी जाए। साथ ही कहा कि हनुमानगढ़ी की व्यवस्था संतों द्वारा संचालित होने के कारण वहां इस प्रकार के विवाद सामने नहीं आए।
बैठक में पूर्व विधायक एवं एमएलसी जितेंद्र सिंह यादव, उत्कर्ष सिंह, रामकुमार यादव, सतीश गौतम, कृष्णपाल सिंह यादव, फिरे सिंह प्रजापति, जय सिंह प्रजापति, बाबूलाल प्रजापति, अमित त्यागी, नीरज प्रजापति, शकील अहमद, सलमान खान, इकबाल सहित समाजवादी पार्टी और समाजवादी मजदूर सभा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह ।







