Search
Close this search box.

रोहनिया बाजार में जैन इलेक्ट्रॉनिक का शुभारंभ, विधायक डॉ. सुनील पटेल ने किया उद्घाटन

वाराणसी। जनपद के रोहनिया बाजार में नगर पंचायत गंगापुर निवासी कमलेश जैन के नए प्रतिष्ठान जैन इलेक्ट्रॉनिक का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया और संचालक कमलेश जैन को नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कमलेश जैन ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि व्यापार किसी भी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि रोहनिया बाजार में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान खुलने से स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर सेवाएं मिलेंगी, साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार व्यापारी हितों की रक्षा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा रोहनिया विधानसभा में व्यापारिक गतिविधियों को और गति दी जाएगी।

कार्यक्रम में काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक डॉ. श्रीकांत मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, युवा मंच के जिलाध्यक्ष मानस सिंह, जिला महासचिव राजकुमार कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश देवराज पटेल, सुनील जैन, विपिन सिंह, संतोष सिंह, अभय गुप्ता, सनी जैन, विमलेश जैन, रवि जैन, विनोद पटेल, श्याम बली पटेल, गोविंद पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें