Search
Close this search box.

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के संपर्क कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

बलिया। में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर स्मरण पक्ष कार्यक्रम के तहत नगर विधानसभा के विधायक एवं प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के संपर्क कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रवादी विचारों और योगदान को याद किया।

इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष योगेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सुशील सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श और विचार आज भी सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा। अंत में सभी ने डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टिंग संजय सिंह बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें