Search
Close this search box.

सपा सांसद विरेंद्र सिंह ने संसद में उठाया दालमंडी सड़क चौड़ीकरण का मुद्दा, संसद की कार्रवाई पर जताई आपत्ति, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नई दिल्ली/चंदौली: चंदौली से समाजवादी पार्टी के सांसद विरेंद्र सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में बनारस के दालमंडी क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के मामले को उठाया। सांसद ने आरोप लगाया कि जैसे ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से जुड़े मुद्दों पर बोलना शुरू किया, सदन में उनका माइक्रोफ़ोन काट दिया गया और कैमरे का फोकस स्पीकर चेयर की ओर कर दिया गया।

सांसद ने कहा कि दालमंडी और आसपास के इलाकों में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर एक “वर्ग विशेष को प्रताड़ित किए जाने” की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई पुराने मकान और दुकानें बिना उचित प्रक्रिया और मुआवज़े के तोड़ी जा रही हैं, जिससे वर्षों से रह रहे परिवार बेघर हो रहे हैं।

विरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद चुने गए थे, तब उन्होंने शहर को क्योटो जैसी आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने की बात कही थी। सांसद के अनुसार, क्योटो में ऐतिहासिक गलियों और पुरानी इमारतों को संरक्षित रखा गया है, जबकि बनारस में “बिना कानून के मकान और दुकानें ढहाई जा रही हैं।”

उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रभावित लोगों को उचित मुआवज़ा दिया जाए और सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया कानून के दायरे में पारदर्शी तरीक़े से संचालित की जाए।

साभार: संसद टीवी

Leave a Comment

और पढ़ें