वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (Enhm) अभिषेक राय के नेतृत्व में 15 मई से 5 जून 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में रविवार को वाराणसी मंडल के बनारस, वाराणसी सिटी, बलिया, गाजीपुर सिटी, आजमगढ़, प्रयागराज रामबाग, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, सीवान एवं छपरा स्टेशनों पर प्रभात फेरी, प्लास्टिक प्रदूषण उन्मूलन एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

डिजिटल माध्यमों से प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा रेलवे कर्मचारियों के लिए प्लास्टिक कचरा कम करने संबंधी कार्यशालाएं भी आयोजित हुईं।
कार्यक्रमों में रेलवे कर्मचारी, स्टेशन अधिकारी, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर जल संरक्षण बिंदुओं का निरीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य निरीक्षकों और संविदा कर्मचारियों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
इसके अलावा, पक्षियों के लिए विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के बर्तन रखने का विशेष अभियान भी चलाया गया। पर्यावरण विषय पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
वहीं स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया गया।
यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से








