Search
Close this search box.

दरभंगा के अंतिम शासक की महारानी कामसुंदरी देवी का निधन, शाही अंतिम यात्रा श्यामा माई मंदिर से होगी

बिहार: दरभंगा के अंतिम शासक महाराज कामेश्वर सिंह की तीसरी महारानी कामसुंदरी देवी का सोमवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, महारानी कामसुंदरी 96 वर्ष की थीं और निसंतान थीं। इससे पहले दो अन्य महारानियों का भी निधन हो चुका है।

महारानी कामसुंदरी की अंतिम यात्रा श्यामा माई मंदिर परिसर से निकाली जाएगी। यह परिसर दरभंगा राजपरिवार का पारंपरिक अंत्येष्टि स्थल है और शाही परिसर के भीतर स्थित है। परिवार और स्थानीय लोग शाही परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें