Search
Close this search box.

“अगर पति आवारा हो, कंडोम ही सहारा हो” समस्तीपुर में छात्राओं ने लगाए नारे

समस्तीपुर (बिहार)। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर समस्तीपुर के सदर अस्पताल में GNM छात्राओं ने एक अनोखी और प्रभावी जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान छात्राओं ने ऐसे नारे लगाए, जिनमें सामाजिक संदेश के साथ हल्का-फुल्का तंज भी शामिल था।

छात्राओं ने “अगर पति आवारा हो, कंडोम ही सहारा हो” और “परदेस नहीं जाना बलम जी, एड्स न लाना बलम जी” जैसे स्पष्ट और चुटीले नारे लगाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

रैली का उद्देश्य आम जनता को HIV/AIDS के प्रति जागरूक करना, सुरक्षित यौन व्यवहार को बढ़ावा देना और जोखिमों को लेकर लोगों को सतर्क करना था।

अस्पताल प्रशासन ने छात्राओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की रैलियाँ न केवल जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि समाज में छिपे संकोच को भी कम करती हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें