Search
Close this search box.

वाराणसी: बीएचयू में आधी रात भारी बवाल, 300 छात्रों और 150 सुरक्षाकर्मियों में भिड़ंत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में मंगलवार की आधी रात उस समय तनाव फैल गया जब एक बाइक एक्सीडेंट में घायल छात्र अपनी शिकायत लेकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड पहुंचा, लेकिन आरोप है कि वहां उसकी सुनवाई नहीं की गई और उसे वापस भेज दिया गया।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र प्रॉक्टोरियल बोर्ड के बाहर जमा होने लगे। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और करीब 300 छात्रों और 150 सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक व मारपीट हो गई।

घटना की सूचना पाकर विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल कैंपस में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें