Search
Close this search box.

वाराणसी मंडल में व्यापक ‘फोर्ट्रेस चेक’ अभियान, बिना टिकट यात्रियों पर सख्ती, एक दिन में ₹3.81 लाख की वसूली

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश पर तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल में आज व्यापक फोर्ट्रेस चेक (किलाबंदी) अभियान चलाया गया। इस विशेष टिकट जांच अभियान का उद्देश्य यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित टिकट से यात्रा करने से रोकना, राजस्व हानि को समाप्त करना और यात्रा व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाना है।

अभियान के दौरान मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों और ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई। इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (तृतीय) पी.एन. मिश्र के साथ टिकट जांच कर्मचारियों की विशेष टीमों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

एक दिन में कुल ₹3,81,425 की वसूली

फोर्ट्रेस चेक के दौरान 446 बिना टिकट यात्रियों से ₹2,41,145 की वसूली, 270 अनियमित यात्रियों से ₹1,40,280 की वसूली, कुल 716 यात्रियों को चार्ज करते हुए रेलवे ने ₹3,81,425 का राजस्व प्राप्त किया।

नवंबर में रिकॉर्ड आय—₹3.10 करोड़

अभियान की प्रभावी कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि नवंबर 2025 में वाराणसी मंडल ने बिना टिकट/अनियमित यात्रा करने वाले 43,142 यात्रियों को चार्ज किया कुल ₹3.10 करोड़ की आय अर्जित की। यह आय पिछले वर्ष की तुलना में 71.01% अधिक है, जो टिकट जांच कर्मचारियों की मेहनत और यात्रियों में नियमों के प्रति बढ़ती जागरूकता का परिणाम माना जा रहा है।

टिकट जांच कर्मचारियों को बधाई

उल्लेखनीय उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने सभी टिकट जांच कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी और आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

रेल मंडल का कहना है कि ऐसे फोर्ट्रेस चेक अभियान आगे भी समय-समय पर जारी रहेंगे ताकि यात्रा व्यवस्था सुरक्षित, सुव्यवस्थित और अनुशासित बनी रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें